न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर बताया कि उसके दोनों विधायकों चंद्रदेव महतो और अरूप चटर्जी ने कांग्रेस उमीदवार प्रणव झा को वोट दिया. बता दें कि, परिमल नथवानी की जीत और प्रणव झा की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा था कि माले और राजाद के विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट नहीं दिया. हिसके बाद से महागठबंधन के अंदर सियासत तेज हो गयी है. अब माले ने X पर पोस्ट कर इस मामले में अपना स्पष्टीकरण दिया है.
