न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब 'क्रेडिट पॉलिटिक्स' भी शुरू हो गई है. आंदोलन का नेतृत्व और श्रेय लेने को लेकर अलग-अलग छात्र गुट आमने-सामने आ गए. आंदोलन स्थल पर देवेंद्र महतो गुट और दूसरे छात्र गुट के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई.
मौके पर मौजूद छात्रों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया. हालांकि इस घटना ने आंदोलन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य JPSC और JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग है, लेकिन आंदोलन के भीतर बढ़ती गुटबाजी से आंदोलन की दिशा प्रभावित हो सकती है. फिलहाल आंदोलन जारी है और बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें- घूस लेने के आरोपी सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन की बढ़ी मुश्किलें, ACB कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका