साइबर क्राइम पर लगेगा लगाम! झारखंड पुलिस में दो डीएसपी का ट्रांसफर ऑर्डर बदला

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश और डीजीपी के आदेश के बाद दो प्रोबेशनल डीएसपी के पहले जारी ट्रांसफर ऑर्डर को बदल दिया गया हैं. आईजी मानवाधिकार की ओर से जारी नए आदेश में दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

यह बदलाव खासतौर पर राज्य में बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए किया गया हैं. पहले जारी अधिसूचना संख्या-2096 के तहत डीएसपी प्रदीप कुमार-2 को डीएसपी साइबर, रांची के पद पर तैनात किया गया था. लेकिन अब सरकार ने उस आदेश को रद्द कर दिया हैं. नए आदेश के अनुसार, अब उन्हें अगले निर्देश तक डीएसपी JAP-10 होटवार, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया हैं. 

वहीं डीएसपी अमित रविदास को पहले साइबर डीएसपी, जामताड़ा बनाया गया था. लेकिन अब उनके पुराने पदस्थापन आदेश को भी निरस्त कर दिया गया हैं. नए आदेश के मुताबिक, अब उन्हें डीएसपी IRB-01, जामताड़ा के पद पर तैनात किया गया है. हालांकि खास बात यह है कि उन्हें जामताड़ा जिले में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए विशेष रूप से प्रतिनियुक्त भी किया गया हैं.

यह भी पढ़े: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! NALCO में 268 पदों पर निकली बंपर बहाली, जानें कैसे करें अप्लाई