न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर NDA विधायकों का जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एनडीए विधायक सरकार के खिलाफ जानकर नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष लगातार जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर सीबीआई जांच और 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रही है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य विधायक टैक्स इनवॉयस का पट्टा पहनकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आये.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: भूख हड़ताल पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ी, सभी का हो रहा मेडिकल चेकअप