रांची: देर रात धरना स्थल पहुंचे DC-SP, भाजपा ने सरकार पर लगाया जबरन प्रदर्शन खत्म कराने का आरोप 

Dipali Kumari

प्रशासन के देर रात धरना स्थल पर पहुंचने पर अब भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
कल मंगलवार देर रात डीसी मंजूनाथ भजंत्री और सीनियर एसपी पारस राणा पुलिस प्रशासन के साथ छात्रों के धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. प्रशासन के देर रात धरना स्थल पर पहुंचने पर अब भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार एक बार फिर से बेनकाब हो गयी है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि रात के 1 बजे डीसी, सीनियर एस पी समेत पूरा जिला प्रशासन जबरन छात्रों से धरना स्थल खाली कराने पहुंच गए. इससे पहले भी रात के अंधेरे का फायदा उठा कर प्रशासन ने विधानसभा घेराव करने वाले छात्रों की लाठी-डंडे से पिटाई की थी. उन्होंने कहा "हेमंत जी ये झारखंड के बच्चे है इन पर अत्याचार महंगा पड़ेगा. आपने JPSC-JSSC की सीटें बेचीं हैं. आपको जवाब देना होगा, नहीं तो छात्र इस सरकार की जड़े हिला देंगे."

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र नाथ महतो के अनशन का आज 11वां दिन, छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर उठी जांच की मांग