डीसी ने उद्योग विभाग संचालित स्वरोजगार और उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की, आवेदनों पर भी चर्चा

Pramod Kumar

News11.News11 Bharat.News11 Bharat News, Jharkhand, Jharkhand News, Palamu News

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में  समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की प्रगति की समीक्षा की गयी.पीएमएफएमई योजना की समीक्षा में बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य 75 के विरुद्ध कुल 91 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजा गया है जिसमे बैंकों के तरफ से सिर्फ 4 स्वीकृत किये गये हैं.

इस पर उपायुक्त शेखावत ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आवेदकों की स्वीकृति एवं लाभुकों के खाते में राशि भुगतान करने के कार्य में तेज़ी लाने की बात कही.बैठक में बताया गया कि पीएम विश्वकर्मा  योजना अंतर्गत अबतक जिले में 909 आवेदन प्राप्त किए गए हैं.बैंक वार लंबित पड़े आवेदनों का रीव्यू किया.

कम प्रगति पर डीसी  ने जताया असंतोष

ऋण वितरण की धीमी रफ्तार पर पलामू डीसी  ने सख्त असंतोष व्यक्त किया.उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि स्वीकृत हो चुके मामलों का नियमानुसार जल्द से जल्द निष्पादन करें.उन्होंने कहा कि पलामू में उद्योगों के विकास से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नये अवसर सृजित होंगे और यह तभी संभव है जब विभिन्न बैंकों का इसमें अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा.

उन्होंने बैंकों को बिना किसी ठोस व तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत करने से बचने की बात कही.इस अवसर पर जिला उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह,एलडीएम अशोक श्रीवास्तव,विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि समेत उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर लोहरदगा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण