हूल दिवस पर डीडीसी रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू व भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Vaibhaw Vikram

हूल दिवस के पावन अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू पार्क स्थित अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी

संतोष कुमार/न्यूज़11
सरायकेला/डेस्क:
हूल दिवस के पावन अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू पार्क स्थित अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने अमर वीर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं जननायकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया. 

साथ ही उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समानता, समरसता एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि हूल के अमर वीरों एवं भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: गहन विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, DC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण