देवरी ओपी की छापेमारी, 400 किलो अवैध जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण किए विनष्ट

Pramod Kumar,News11 Bharat,

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी किनारे विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध शराब निर्माण के खिलाफ देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता क़े नेतृत्व में पुलिस बल क़े सहयोग से अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 400 किलोग्राम अवैध जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. साथ ही शराब बनाने का उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया. देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोन नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान जावा महुआ और उपकरण को वहीं विनष्ट कर दिया गया. ओपी प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र मे आगे भी अभियान जारी रहेगा है.

यह भी पढ़ें: गांडेय में कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन