न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेपीएससी की परीक्षाओं को लेकर कुछ घोषणाएं की जिनका छात्रों ने सीएम का आभार भी जताया, लेकिन छात्रों का कहना है कि इन घोषणाओं के बाद भी उनका आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की सीबीआई जांच की मांग अधूरी है और इसकी घोषणा सरकार को करनी ही होगी.
सीएम आवास घेराव के कार्यक्रम पर छात्र ने कहा कि इस विषय में जेपीएससी-JSSC रिफॉर्म मंच कार्यक्रम तय करेगा.
छात्रों का कहना है कि 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव के वक्त कुछ छात्रों पर जो FIR हुआ है, उसमें छात्रों को नहीं घसीटा जाए.
उधर, जेपीएससी-JSSC न्याय मंच के देवेंद्र महतो गुट ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच कर देवेंद्र महतो गुट के छात्रों का अनशन समाप्त करवाया. लेकिन रिफॉर्म मंच ने भी अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है.
यह भी पढ़ें: छात्र हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऐतिहासिक फैसले का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया स्वागत