प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
भरनो/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय के शांति नगर स्थित अवधेश साहू के आवास परिसर में रविवार देर रात भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व संतोष साहू,संजीत साहू एवं चंदन साहू ने किया. श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के विभिन्न टोला-मुहल्लों से श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य गौतम मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इस अवसर पर संजीत साहू ने भगवान गणेश की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वहीं समाजसेवी किशोर साहू,अवधेश साहू,शंकर साहू सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने भगवान गणेश के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया.
भक्ति जागरण में रांची से पहुंचे भक्ति जागरण ग्रुप के कलाकार दलजीत सिंह दीवाना, काव्या कुमारी एवं सबिता कुमारी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी. कलाकारों ने गणेश वंदना, देवी-देवताओं की स्तुति तथा विभिन्न लोकप्रिय भजनों से ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में डूबे रहे. मधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे. विशेष रूप से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया. आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा,धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं.
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि शिव केशरी, अवधेश साहू, शंकर साहू, अनिल साहू, संतोष साहू, संजीत साहू, चंदन साहू, हरिशंकर शाही, पतितपावन शाही, चंद्रमोहन महतो, मनोहर लाल केशरी, संजय गुप्ता, रामदास केशरी, दिनेश प्रसाद केशरी,योगेश केशरी, शिव सिंह,पीके सिंह, संतोष ठाकुर,दीपक साहू,दीपक केशरी,देवकुमार गुप्ता, रतन टिमडेवाल, मनोहर अग्रवाल, लक्ष्मी केशरी, अमित गुप्ता, शंभू केशरी, अज्जू केशरी, राजेश प्रसाद केशरी, मनोज केशरी, सत्यनारायण केशरी, सूरज केशरी, विकास गुप्ता, सोनू केशरी, रोशन केशरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.