आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: बच्चों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्वेश्य से डीएवी स्कूल सिमडेगा में आयोजित वन महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएफओ सिमडेगा शशांक शेखर सिंह और प्राचार्य सुजय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्य सुजय मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए बच्चों को जीवन में वृक्ष के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं. ये हमें ऑक्सीजन देते हैं, प्रदूषण कम करते हैं और धरती का तापमान नियंत्रित रखते हैं.
वहीं डीएफओ सिमडेगा शशांक शेखर सिंह ने वृक्ष के महत्व बताते हुए कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, अल नीनो और अनियमित बारिश जैसी समस्याओं का मुख्य कारण जंगलों का कटाव है. उन्होंने बताया कि एक पेड़ 50 साल तक ऑक्सीजन देता है और मिट्टी, पानी दोनों को बचाता है. झारखंड में 29% वन क्षेत्र होना जरूरी है, लेकिन अभी हम उससे कम हैं. इसलिए हर व्यक्ति को साल में कम से कम 5 पेड़ लगाने चाहिए. उन्होंने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से अपील की कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, उसकी 3 साल तक देखभाल भी जरूरी है.
कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने वृक्ष के महत्व से जुड़ी एक लघु नाटिका का मंचन भी किया. इसके बाद डीएफओ सहित प्रचार्य स्कूल प्रबंधक और स्कूली बच्चों ने कैंपस में वृक्षारोपण किए.
यह भी पढ़ें: घाघरा: खेत में काम के दौरान करंट लगने से वृद्ध किसान की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की