धनबाद के बाघमारा में फिर गूंजी गोलियां और बम के धमाके, दुकानदार के घर-दुकान पर जानलेवा हमला

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर धनबाद के बाघमारा से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बाघमारा एक बार फिर गोली और बमों के धमाके से दहल गया है. बताया जा रहा है कि बाघमारा गांव के एक दुकानदार पर यह जानलेवा हमला हुआ है. इस जानलेवा हमले में कई राउंड गोली चली और बम चले हैं.

वहीं खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि दुकानदार के घर और दुकान दोनों जगहो पर यह हमला हुआ है. इस हमले में पुलिस वाहन के साथ भी तोड़फोड़ की गई है. मौके से पुलिस को दो खोखा बरामद हुआ है. वहीं पुलिस इस मामल की जांच में जुट गई है. यह मामला सोनारडीह ओपी के बहियारडीह बस्ती का बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: रांची में दिनदहाड़े छिनतई! हरमू रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास बाइक सवार बदमाशों का आतंक, CCTV में कैद वारदात