धनबाद: कतरास में CISF की बड़ी कार्रवाई, 13 टन अवैध कोयला जब्त

Ark Sahuliyar

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कतरास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 टन अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया है.

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कतरास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 टन अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया है. यह कार्रवाई कतरास थाना क्षेत्र स्थित हायर्ड पैच ओबी डंप पर छापेमारी के दौरान की गई. छापेमारी के दौरान CISF की टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त कोयले को बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया. 

अभियान में CISF के जवानों के साथ बीसीसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओबी डंप पर अवैध तरीके से कोयला जमा कर उसकी तस्करी की तैयारी की जा रही थी. CISF की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं. साथ ही अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ के मानहानि का कानूनी नोटिस