कतरास में हुए भू धसान प्रभावितों से मिले धनबाद के महापौर, समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

बीसीसीएल प्रबंधन ने अविलंब प्रभावित क्षेत्र को खाली करने का जारी किया है फरमान

न्यूज11  भारत

बाघमारा/डेस्क: गत 7 जुलाई को कतरास के छाताबाद में हुए भू धसान को घटना से पूरी बस्ती अब मौत के साये में जीने को मजबूर है. एक तरफ जहां भू धसान का दायरा बढ़ने की आशंका से अवाम दहशत में है, वहीं जिम्मेदार स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन ने अविलंब इस प्रभावित क्षेत्र को खाली करने का फरमान जारी कर दिया है.

क्षेत्र को खाली करने के साथ यहाँ के निवासियों के साथ कई समस्याएं एक साथ आ पड़ी हैं. इन्हीं समस्याओं को सुनने आज छाताबाद में धनबाद मेयर संजीव सिंह का आगमन हुआ.

संजीव सिंह ने यहां पहुंचकर धसान से प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना. साथ ही उनलोगों का तत्काल समुचित पुनर्वास किया जाय और खासकर रोजीरोटी की व्यवस्था को आधार मानते हुए किसी नजदीक जगह ही बसाया जाय, इस मुद्दे पर स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन से सम्पर्क करने की बात कही. संजीव सिंह ने भू धसान से प्रभावित तालाब का भी जायजा लिया. साथ ही इस स्थल की भराई करा रहे उपस्थित बीसीसीएल अधिकारी से भी बातचीत कर भराई कार्य ने तेजी लाने का निर्णय दिया.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में कांग्रेस देश के पचास शहरों में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करेगी मांग