बहरागोड़ा: ‘मौत का कुआं’ बनी खण्डामौदा-चंदरपुर सड़क की जर्जर पुलिया, अब तक 6 लोग गंवा चुके हैं जान

News11 Bharat

खण्डामौदा से चंदरपुर चौक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक जर्जर पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए ‘मौत का कुआं’ बन गयी है.

न्यूज11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा से चंदरपुर चौक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक जर्जर पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए ‘मौत का कुआं’ बन गयी है. यहां दोनों ओर लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई और रेलिंग विहीन असुरक्षित ढाँचे के कारण अब तक करीब आधा दर्जन लोग तथा कई मवेशी अपनी जान गंवा चुके हैं. 

प्रतिदिन भारी आवागमन वाले इस मार्ग की बदहाली को लेकर भाजपा नेता ऋषि सारंगी द्वारा आंदोलन करने समेत स्थानीय विधायक समीर मोहंती और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की गुहार भी लगाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण ग्रामीणों को अब तक सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले हैं. बार-बार होने वाले हादसों से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय अविलंब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा नई पुलिया का निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में किसी ओर की जान न जाए.

इसे भी पढ़ें: पलामू: समदा आहर सड़क की मरम्मत के लिए आगे आए JMM युवा नेता दीपक तिवारी