RJD संग दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 50 वर्षों का रिश्ता,  वे झारखंड आंदोलन रत्न, भारत रत्न के हकदार: गौतम सागर राणा 

Ark Sahuliyar

गुरुजी आधुनिक भारत के सबसे बड़े आदिवासी जननायक इनके अधूरे सपने को पूरा करना सभी राजनीतिक दलों का कर्तव्य : कैलाश यादव

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड प्रदेश राजद की ओर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें राजद कार्यालय में तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया.  मौके पर विशेष रूप से मौजूद राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, राजद प्रवक्ता कैलाश यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव ने विचार व्यक्त किया. श्रद्धाजंली कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े और महाजनों के अन्याय के खिलाफ गुरुजी शिबू सोरेन जीवन भर संघर्ष करते रहे. उन्होंने आदिवासी उत्थान के लिए जल जंगल जमीन बचाने के लिए एवं राज्य निर्माण के लिए पूर्व सांसद एके राय, विनोद बिहारी महतो जैसे नेताओं के साथ कई बड़े ऐतिहासिक जनांदोलन किया. कीचिंगिया डीएसपी से काफी लगाव था और उन्होंने गुरुजी को काफी मदद किया था.

राणा ने कहा कि झारखंड निर्माण के लिए लड़ने वाले अजेय नेता के रूप में गुरुजी को याद किया जाएगा. उनके जीवन के लंबे संघर्ष और झारखंडी सपने को साकार करने वाले आंदोलनरत्न व मानचित्र नेता के रूप में भी याद किया जाना चाहिए. आज के मौके पर केंद्र से मांग करते हैं कि गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन आधुनिक भारत में सबसे बड़े आदिवासी जननायक के तौर पर याद किए जाएंगे. 

संपूर्ण जीवन संघर्ष और आंदोलन कर बिताया, राज्य को झारखंड नाम शब्द के रूप में निर्माण करवाने में अग्रणी भूमिका निभाई. झारखंड राज्य बनने के बाद गुरुजी का सपना संपूर्ण नहीं हुआ राज्य की समृद्ध विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए कई कार्य शेष रह गए हैं .  इसलिए राज्य के चहुमुखी विकास एवं इनके अधूरे सपने को पूर्ण करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर दायित्व निर्वहन करने की जरूरत होनी चाहिए. कार्यक्रम में अनीता यादव एनामुल हक प्रणय कु बबलू कमलेश यादव चंद्रशेखर भगत रामकुमार यादव शाहबाज़ अंसारी इरफान आलम सुधीर गोप मैनेजर राय दीपक राय गोपाल गुप्ता विवेक यादव शुभम ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.