धनबाद: DMFT की इंटर-डिपार्टमेंटल रिव्यू बैठक शुरू 

Dipali Kumari

बैठक की अध्यक्षता धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन कर रहे हैं.

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
धनबाद क्लब में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की इंटर-डिपार्टमेंटल रिव्यू बैठक आज शुक्रवर को आयोजित की जा रही है. बैठक की अध्यक्षता धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन कर रहे हैं. बैठक में उप विकास आयुक्त सनी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी डीईओ सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हैं.

कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं. बैठक के दौरान उपायुक्त सभी विभागों की परियोजनाओं उनके क्रियान्वयन की प्रगति तथा डीएमएफटी फंड के उपयोग की क्रमवार समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही विभागवार कार्यों की स्थिति, लंबित योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग: भारी बारिश में ढहा मिटटी का घर, मलबे से मिले चांदी जैसे सिक्के