डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा ने ग्रहण किया RIMS के कार्यकारी निदेशक का पदभार 

Ark Sahuliyar

स्वास्थ्य विभाग से आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त होने के बाद डॉ सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रो. डॉ. राज कुमार के इस्तीफा देने के बाद रिम्स निदेशक के पद पर प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यकारी निदेशक का पदभार सौंप दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग से आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त होने के बाद डॉ सिन्हा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा ने MBBS एवं MS सर्जरी की डिग्री रिम्स रांची (पूर्व में RMCH) से प्राप्त की है. पूर्व में उन्होंने सर्जरी विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष, चिकित्सा अधीक्षक, रिम्स के प्रथम PRO, डीडीओ एवं डीन जैसे प्रशासनिक पदों पर भी संस्थान को अपनी सेवा प्रदान किया है. चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

यह भी पढ़ें- BREAKING: डॉ दिपेन्द्र कुमार सिन्हा बनाये गए RIMS के प्रभारी निदेशक