न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: RIMS के प्रभारी निदेशक डॉ डीके सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों के सवालों पर जवाब दिए. जाति प्रमाण पत्र विवाद पर उन्होंने कहा कि 3 छात्रों की शिकायत मिली है. 1 का एडमिशन रद्द किया गया है. वहीं 1 का वेरिफिकेशन DC साहेबगंज के पास लंबित है. पत्रकारों की RIMS में एंट्री पर डॉ डीके सिन्हा ने कहा कि पत्रकार फ्री हैं. कभी भी जा सकते हैं, बस किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो. टेंडर विवाद पर उन्होंने कहा कि जो बातें सामने आ रही है, उस बारे में मुझे पता नहीं है. जाति प्रमाण पत्र को लेकर कहा कि डीन ऑफिस को कहा जायेगा सबका वेरिफिकेशन करवाये. असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर कहा कि रिजल्ट तैयार है, जल्द DV के लिए बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को 9 से 5 ड्यूटी अनिवार्य है. लेट आने और प्राइवेट प्रैक्टिस पर कार्रवाई होगी. वेंटिलेटर की सुविधा और अन्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास होगा.
यह भी पढ़ें- क़ृषि से ही होकर गुजरता है विश्व गुरु का रास्ता: स्वामी भावेशानंद