लू और भीषण गर्मी का कहर! जनता की सुरक्षा के लिए मैदान में डॉ. इरफान अंसारी, अस्पतालों से प्रशासन तक को दिए सख्त निर्देश

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी एवं लू (हीटवेव) की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की समस्त जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियाँ केवल सामान्य गर्मी नहीं, बल्कि एक संभावित स्वास्थ्य आपदा का रूप ले सकती है. ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है.

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा आपकी एक छोटी सावधानी आपके और आपके अपनों का जीवन बचा सकती है. यह केवल सरकारी अपील नहीं, बल्कि मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी है. राज्य सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन जनता की जागरूकता और सहयोग सबसे बड़ी ताकत है.”

मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी सिविल सर्जनों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सन बर्न, इलेक्ट्रोलाइट इम्बलांस एवं लू से संबंधित सभी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएँ. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ORS, आवश्यक दवाइयाँ, IV Fluids, आपातकालीन बेड, कूलिंग सुविधा एवं चिकित्सकीय टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि किसी भी मरीज को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके.

डॉ. इरफान अंसारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि-

स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि-

अंत में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “यह समय सतर्कता, संवेदनशीलता एवं सामूहिक जिम्मेदारी का है. सरकार, प्रशासन और आम जनता मिलकर कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके और हर नागरिक सुरक्षित रह सके.”

यह भी पढ़े: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला, जेल में बंद 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई