संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ जटाशंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि निवारणपुर, रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हु तथा इसे कायरतापूर्ण तथा अति निंदनीय घटना करार देता हूं। साथ हीं इसे राज्य सरकार की घोर विफलता का परिचायक बताया है. इस संबंध में बयान जारी कर डॉ पांडेय ने कहा कि जो संस्था राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव तथा निरंतर सेवा कार्य में लगी हो, वैसे संस्था के कार्यालय पर हिंसक हमला किसी भी दृष्टि से से माफ करने लायक नहीं है.
उन्होंने झारखंड सरकार से इस मामले में त्वरित कारवाई कर दोषियो को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर राजधानी रांची में कोई सुरक्षित नहीं है, तो पुरे प्रदेश की स्थिति क्या होगी, यह सोचने वाली बात है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में शराब दुकान का औचक निरीक्षण, MRP पर बिक्री और अभिलेख मिले दुरुस्त