विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के ग्राम दैहर स्थित चर्चित पासी टोला में पिछले एक महीने से जारी पेयजल संकट का समाधान हो गया है. समाजसेवी नागेंद्र कुमार कुशवाहा और ग्राम मुखिया के संयुक्त प्रयास से टोले में नया चापानल लगाकर ग्रामीणों को सौंप दिया गया है.
जानकारी के अनुसार पासी टोला में पिछले एक माह से पानी की भारी किल्लत थी. इस समस्या को ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने मुखिया से समन्वय कर संबंधित विभाग से संपर्क किया और नए चापानल की स्वीकृति करवाई. चापानल का विधिवत उद्घाटन कर उसे ग्रामीणों को सुपुर्द किया गया. अब पासी टोला के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा.
नए चापानल के लगने से पूरे टोले में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया और नागेंद्र कुमार कुशवाहा को बधाई दी और आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में चापानल लगने से उन्हें बड़ी राहत मिली है. इस मौके पर कई ग्रामीण व स्थानीय लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: Breaking News: रांची में युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस