कोनबीर में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर सफल, 81 लोगों को मौके पर मिला फायदा

Pramod Kumar,News11 Bharat,

युवाओं को यातायात नियमों की भी दी गई जानकारी

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: झारखंड सरकार की 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' पहल के तहत कोनबीर पंचायत में शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) शिविर का आयोजन किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 94 आवेदकों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी, जिसमें 81 अभ्यर्थी सफल रहे और उन्हें तुरंत लाइसेंस जारी कर दिया गया.

शिविर के दौरान गुमला के जिला उपायुक्त दिलेश्वर महतो का सड़क सुरक्षा संदेश भी साझा किया गया. उन्होंने युवाओं को बिना हेलमेट दोपहिया न चलाने, कार में पीछे की सीट पर भी सीट बेल्ट लगाने और लाइसेंस पर ब्लड ग्रुप का उल्लेख रखने की सलाह दी ताकि आपातकाल में जान बचाई जा सके.

 इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो एवं कोनबीर पंचायत मुखिया अमृता देवी के द्वारा सभी सफल लोगों को लाइसेंस की प्रति कॉपी दी गई.

यह भी पढ़ें: पुलिस को बंधक बनाने और मारपीट मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार