नशे में धुत पिता ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली सगे बेटे की जान, आरोपी गिरफ्तार

Dipali Kumari

नशे में धुत पिता मथी गोप ने घरेलू विवाद के बाद अपने सगे बेटे माटुल गोप को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. नशे में धुत पिता मथी गोप ने घरेलू विवाद के बाद अपने सगे बेटे माटुल गोप को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना गांव के मुंडा घर के पास हुई.

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी पिता मथी गोप को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. इधर घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: JPSC परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 100 में सिर्फ 48 प्रश्न हल, फिर भी रिजल्ट में आया नाम; अभ्यर्थी गिरफ्तार