डीएसपी ने पेट्रोल पंप, स्वर्ण व्यवसायियों और बैंक संचालकों के साथ की सुरक्षात्मक बैठक, सीसीटीवी दुरुस्त रखने के दिए निर्

Pramod Kumar,News11 Bharat,

आपराधिक गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की

न्यूज11  भारत

बालूमाथ/डेस्क: सोमवार को थाना कार्यालय में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी उमेश सिंह ने थाना क्षेत्र के सभी स्वर्ण व्यवसाई,पेट्रोल पंप संचालक बैंक प्रबंधक आदि व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की .बैठक के दौरान विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई तथा सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता एवं उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने तथा पुराने कैमरों को अपग्रेड रखने का दिशा निर्देश दिए.

साथ ही रात के समय स्पष्ट निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर नाइट विजन कैमरे लगाने के लिए सुझाव दिया गया. व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों के आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराधिक व्यक्ति की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया गया.डीएसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक लातेहार कुमार गौरव के दिशा निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह पहल की जा रही है.कहा व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए व्यवसायियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं सतर्कता आवश्यक है. उन्होंने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का आग्रह किया.

बैठक में मौजूद व्यवसायियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा किए. पुलिस व्यवसायियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास,एसबीआई शाखा प्रबंधक जयंत कुमार सहित कई व्यापारी ,पेट्रोल पंप संचालक आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बसिया: पंचायत सहायक पर फर्जी हाजिरी का आरोप, ग्रामीणों ने गुमला पंचायती राज विभाग से की जांच और कार्रवाई की मांग