विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क: मामला बेरमो प्रखंड क्षेत्र का है जंहा जारंगडीह उत्तरी पंचायत के वृद्ध व्यक्ति बीरबल कमार की वृद्धा पेंशन की राशी भौतिक सत्यापन नहीं कराने की कारण से बंद हो गई थी. काफी लम्बे समय तक वृद्ध व्यक्ति अपने पेंशन की राशि नहीं मिलने से परेशान और हताश था.
जिसकी सूचना बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार को मिलते ही उन्होंने सकारात्मक रूप से वृद्ध व्यक्ति की पेंशन पुनः चालू हो सके इसके लिए मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित रूप से कार्य किया और उनके प्रयासों से पुनः वृद्ध व्यक्ति को पेंशन की राशी मिलना शुरू हो गया, जिससे वृद्ध व्यक्ति काफी खुश नजर आया. वंही वृद्ध व्यक्ति की पेंशन पुनः चालू होने की जानकारी मिलते ही वृद्ध व्यक्ति के पुत्र ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार का आभार व्यक्त किया है. वंही बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी की इस कार्य की सभी खुब प्रशंसा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर आयरन और चिड़िया माइंस में हलचल तेज, नए ठेकेदार के समर्थन में मजदूर एक मंच पर