रांची में 26 जुलाई से डूरंड कप का आगाज़, मुफ्त में देख सकेंगे मैच; CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

News11 Bharat

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त तक डूरंड कप ग्रुप सी के मैच का आयोजन किया जा रहा है.  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त तक डूरंड कप ग्रुप सी के मैच का आयोजन किया जा रहा है.  मैच 26 जुलाई की शाम 5 बजे से शुरू होगा. 26 जुलाई को शाम 5 बजे सत्र का उद्घाटन होगा. उद्घाटन समारोह में  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. 

फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक राहत भरी खबर भी है. दर्शकों के लिए टिकट निःशुल्क मिलेगा. दर्शक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक काउंटर से निःशुल्क टिकट ले सकते हैं.   

इसे भी पढ़ें: कल दोपहर 3 बजे होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक