गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चौरंगी दुर्गा पूजा समिति की आज बैठक आयोजित की गई. बैठक में इस वर्ष की दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.समिति ने तय किया कि इस बार 10 लाख रुपये की लागत से भव्य पंडाल बनाया जाएगा.समिति सदस्यों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार का पंडाल और भी बेहतर और आकर्षक होगा. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 2 दिन का भजन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूरे दुर्गा पूजा को बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई.
बैठक में समिति के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर सर्व सहमति से संरक्षक- भूपति नामक,भष्कर घोष,जहरलाल मखल,देवेन्द्र वाला,रामानुज माईति,सत्यवान साव,
नित्य गोपाल माईति,अध्यक्ष- नगेन्स गिरि,उपाध्यक्ष पुरुपोतम सिंह मुण्डा,तड़ित मुण्डा,चैतन सिंह,रामचन्द्र देब्रम,मुहिराम साब,पंकज कुमार माईति,अरुप गिरि,पियुष साहू,राजीव लेंका,चन्दन कुमार आदि को चुना गया.
यह भी पढ़ें: लोहरदगा में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, गांवों में पसरा मातम