पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन ने मुसावनी प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार

Pramod Kumar,News11 Bharat,

बिना असेंबल के खुले आसमान के नीचे लाखों रुपए की लागत रखी मिलीं ट्राई सायकिलें

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:   पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त  राजीव  रंजन ने आज बृहस्पतिवार को अचानक मुसावनी प्रखंड कार्यालय पहुंचे व   मुसावनी बी डी ओ  अदिति गुप्ता की मौजूदगी में  विभिन्न विभागों का समीक्षा  की  व योजनाओं में तेजी लाने का  दिशा_ निर्देश बी  डी ओ आदिति गुप्ता की दी. दौरे के क्रम में प्रखंड परिसर में   खुले आसपास के नीचे बिना असेंबल के लाखों रुपए की लागत  से  रखे  ट्राई सायकिल पर अपनी नाराज़गी जाहिर की. व. इसे सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त श्री  राजीव रंजन ने  आंगनबाड़ी सेविका  कार्यालय भी  घुसे व  कार्यों की  सुस्ती पर विभागीय कर्मचारियों को जमकर  फटकार लगाई व जवाबों   से असंतुष्ट होने पर  उन्हें फील्ड में जाकर कार्य करने का निर्देश जारी की ताकि योजनाओं  का लाभ अंतिम व्यक्ति तक के लोगों तक पहुंच सके. जिले के उपायुक्त ने अपने दौरे के क्रम में  यह स्वीकार किया कि  बीते आठ महीने से मुसावनी प्रखंड कार्यालय अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है जिसकी वजह से  जिस गति से काम होना चाहिए़ था नहीं हो पाया. अब चुकी पूर्व बी डी ओ आदिति गुप्ता छुटी से लौट आई है ऐसे में विकास कार्यों में गति की उम्मीद जताई. इस मौके पर उपायुक्त के साथ उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, एस डी ओ घाटशिला अमिताभ भक्त समेत प्रखंड कर्मियों की ओर   बड़ा बाबू मंगल हासदा,अमित यादव अरविंद हेंब्रम,  समेत   अन्य विभागों के  प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पंचायती राज विभाग की योजनाओं और कार्यों की रामगढ़ उपायुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश