बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में इको क्लब का पौधारोपण अभियान, लगाये गये 100 पौधे 

Dipali Kumari

विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपे गए.

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर निर्माण के उद्देश्य से बालिका मध्य विद्यालय, राजगंज में सोमवार को इको क्लब के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपे गए.

कार्यक्रम का नेतृत्व इको क्लब के संरक्षक अकलु मोहली, अध्यक्ष राजेश चन्द्र गायेन, उपाध्यक्ष अंगद कुमार साव एवं सचिव ओमप्रकाश महतो ने किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही सभी को पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया.

पौधारोपण अभियान में विद्यालय की छात्राओं कविता कुमारी, रिशु कुमारी, प्रीति कुमारी, राधिका कुमारी, रिया कुमारी, पायल कुमारी, तृषा कुमारी, रिमझिम कुमारी, छोटी कुमारी और नेहा कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के उद्देश्य से पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया.

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: सीएम हेमंत सोरेन आज नेमरा में करेंगे आदमकद प्रतिमा का अनावरण