BREAKING: 14 वीं JPSC गड़बड़ी मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ECIR दर्ज  

Ark Sahuliyar

मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ECIR दर्ज की है

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है. मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ECIR दर्ज की है. जानकारी के मुताबिक, ED ने यह कार्रवाई CID में दर्ज FIR संख्या 16/26 के आधार पर की है. जांच एजेंसी ने कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Ranchi: झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे प्रदर्शनकारी छात्र... धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती