घाघरा के रुकी गिरजा टोली में जहरीले सांप के डंसने से वृद्ध की मौत, रात में बिगड़ी थी तबीयत

Ark Sahuliyar

घाघरा थाना क्षेत्र के रुकी गिरजा टोली गांव में सांप के डंसने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान पतरस बारला के रूप में हुई है.

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के रुकी गिरजा टोली गांव में सांप के डंसने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान पतरस बारला के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई बरनाबस बारला ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर अपने-अपने कमरों में सो गए थे. पतरस बारला भी अलग कमरे में जमीन पर सोए हुए थे. रविवार तड़के करीब 1 बजे उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाकर बताया कि उनके हाथ की उंगली में सांप ने काट लिया है. इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.