पलामू: नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Dipali Kumari

60 वर्षीय खेदरू चौहान की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई.

न्यूज़11  भारत 
पलामू/डेस्क: 

पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीरधवर गांव स्थित नोनिया टोला निवासी 60 वर्षीय खेदरू चौहान की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि खेदरू चौहान सुबह अपने घर के पास स्थित नहर में नहाने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोहम्मदगंज थाना पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मानसून मेहरबान! आज से लगातार 4-5 दिनों तक बारिश के आसार