गांडेय में कहीं चुनाव संपन्न, कहीं अभिभावकों की असहमति से स्थगित

Ark Sahuliyar

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विभागीय आदेश के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर चुनाव कराया गया.

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विभागीय आदेश के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर चुनाव कराया गया. कई विद्यालयों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जबकि कुछ विद्यालयों में अभिभावकों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा. पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर में विभाग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अरविंद कुमार भारती, विनोद कुमार भोगता व मुस्तकीम अंसारी की मौजूदगी में मुखिया प्रतिनिधि सुलेमान अंसारी की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई. हालांकि, अभिभावकों में आपसी तालमेल नहीं बनने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया.

वहीं पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय में प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता तथा पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार व गणेश विद्यार्थी की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ. इसमें विकास पाठक को अध्यक्ष, सुनीता देवी को उपाध्यक्ष और सुमित्रा देवी को संयोजिका चुना गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौन में पर्यवेक्षक बद्री मंडल व सुजीत कुमार की निगरानी में चुनाव हुआ. इसमें उपेंद्र गोस्वामी अध्यक्ष, खुशबू देवी उपाध्यक्ष और मीना कुमारी संयोजिका चुनी गयीं. 

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चिकसोरिया में पर्यवेक्षक जितेंद्र मंडल एवं पदेन संजोजक उगेश्वर मंडल की मौजूदगी में राजू मंडल को अध्यक्ष, जानकी कुमारी को उपाध्यक्ष और खुशबू कुमारी को संयोजिका सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष रूप चुना गया. मौके पर विद्यालय सचिव बुलेन्दु मुर्मू, संदीप कुमार मंडल, फजलुरहमान, मो. शबाबुल्लाह समेत संबंधित विद्यालयों के शिक्षक व पोषक क्षेत्र के अभिभावक मौजूद थे.