न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के परसाई ग्रिड अंतर्गत सुखरो-सेलारी गांव में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते समय करंट लगने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान सत्येंद्र मेहता के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री सत्येंद्र मेहता ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर रहे थे. मरम्मत कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गयी, जिससे बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने से घटनास्थल पर ही सत्येंद्र मेहता की मृत्यु हो गई.
इधर घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजा देने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है.
इसे भी पढ़ें: रांची: ऑटो चालक को पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार