ईचागढ़ के मौसाढ़ा गांव में हाथी का हमला, महिला घायल, हाथियों का लगातार आक्रमण

Vaibhaw Vikram

चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के मौसाढ़ा गांव में  हाथी-मानव संघर्ष की एक घटना सामने आई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

संतोष कुमार/न्यूज़11
चांडिल/डेस्क:
चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के मौसाढ़ा गांव में  हाथी-मानव संघर्ष की एक घटना सामने आई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बार बार हो रही हाथी द्वारा घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि भोजन और पानी की तलाश में हाथियों का झुंड वन क्षेत्र से बाहर गांव में घुस जाती है, इसी क्रम में मंगलवार देर रात गांव में पहुंच गया. जिस समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे.

इसी दौरान हाथियों ने एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी और घर के रखे अनाज को चट कर गया.दीवार गिरने से घर का मलबा सो रही महिला पर जा गिरा,जिससे वह मालवे में दबकर घायल हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल उसे मलबे से बाहर निकालकर इलाज के करवाया गया.फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हाथी-मानव संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. उनका आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मी समय पर नहीं आते है. घटना के बाद ग्रामीणों ने टूटे हुए मकान एवं प्रभावित महिला को उचित मुआवजा, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने  तथा हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है. वहीं, वन विभाग की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.

ग़ौरतलब है कि सोमवार की रात भी उसी क्षेत्र के तीन घरों को हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था,जिसमें किसी प्रकार की कोई हताहत होने की कोई खबर प्रकाश में नहीं आई है,जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात हाथी द्वारा मकान तोड़कर घर में रखे अनाज खाने की घटना सामने आई थी.

यह भी पढ़ें: सारंडा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब भट्ठियां ध्वस्त