बरही में गजराज का आतंक: एक युवक पर किया हमला, मौत

Vaibhaw Vikram

बरही के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत अंतर्गत केंदुआ तुर्कवाद निवासी रूपलाल यादव उम्र 45 वर्ष को हाथी के हमले में मौत हो गई है. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है.

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरही के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत अंतर्गत केंदुआ तुर्कवाद निवासी रूपलाल यादव उम्र 45 वर्ष को हाथी के हमले में मौत हो गई है. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है. इसके बाद फॉरेस्ट टीम को सूचना दिया गया . फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को भगाने का प्रयास कर रही है. हाथी फिलहाल महुआ टांड की ओर निकला है. 

बताते चलें कि बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पिछले एक सप्ताह से हाथियों के द्वारा विभिन्न विद्यालयों और कई घरों को नुकसान पहुंच चुका है. वही ग्राम~गैड़ा निवासी युगल पासवान को भी हाथी ने किया घायल, खतरा से है बाहर है,घटना मध्य रात्रि की है. फॉरेस्ट विभाग की टीम ने सभी से आग्रह किया है कि कोई भी हाथी के नजदीक न जाए और उसे छेड़छाड़ ना करें. कहीं भी हाथी दिखे तो तुरंत इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग को दें.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद के लुप्पी में पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों ने किया हंगामा, विधायक के खिलाफ की जमकर नारेबाजी