जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला में रोजगार मेला आयोजित

Pramod Kumar,News11 Bharat,

विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए 19 संस्थानों ने लिया भाग, 223 अभ्यर्थी को किया गया शॉर्टलिस्ट

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला-खरसावाँ के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेले में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

रोजगार मेले में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, रूंगटा माइन्स लिमिटेड, ब्राइटटेक इंडस्ट्रियल इंडिया लिमिटेड, आरुष मेटल कास्टिंग लिमिटेड, पैंथर सिक्योरिटीज, प्रवीण इंजीनियरिंग, ग्रीनटेक कंसल्टेंसी, एलआईसी, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज, मयंक इंटरप्राइजेज, सुभाष पेंटिंग वर्क्स, टाटा स्टील फाउंडेशन, ब्रावो सिक्योरिटी, सुदिशा फाउंड्री, मित्तल मोटर्स एवं यूनिक सोल्युशन सहित कुल 19 संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया की गई.

रोजगार मेले में मोल्डिंग ऑपरेटर, मेल्टिंग इंजीनियर, कोर शॉप ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, सीएनसी ऑपरेटर, फिटर, बॉल मिल ऑपरेटर, प्रेशर फिल्टर ऑपरेटर, वेल्डर, गैस कटर, इलेक्ट्रीशियन, लैब एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर, बीमा सखी, वीएमसी ऑपरेटर, एचआर एग्जीक्यूटिव, एचएमसी ऑपरेटर, लाइन ऑपरेटर, फोर्कलिफ्ट मशीन ऑपरेटर एवं वीटीएल ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए 223 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आशा मक्सिमा लाकड़ा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यतः सरायकेला-खरसावाँ, चाईबासा एवं जमशेदपुर क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला के माध्यम से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं एवं रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें.

उन्होंने जिले के रोजगार इच्छुक युवाओं एवं अन्य योग्य अभ्यर्थियों से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेले एवं भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि रोजगार मेले एवं भर्ती कैंप के माध्यम से नियोजन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है.

रोजगार मेले में जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आशा मक्सिमा लाकड़ा, वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के कर्मी श्री सुरेंद्र रजक, श्री सुजीत सरदार एवं अन्य कर्मी तथा संबंधित संस्थानों के एचआर मैनेजर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मांडर में भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह