न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हजारों छात्रों पर झारखंड सरकार को लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है. यह ऐलान भाजपा ने सोमवार की रात प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने इस प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया.
भाजपा ने कहा कि यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है. सरकार याद रखे कि लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं! 11 अगस्त को पूरा झारखंड एक स्वर में बोलेगा- छात्रों पर अत्याचार बंद करो! युवाओं को न्याय दो! JPSC-JSSC की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराओ!
भाजपा नेताओं ने कहा कि JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली के खिलाफ पिछले 16 दिनों से सत्याग्रह कर रहे झारखंड के छात्रों ने आज विधानसभा घेराव का आह्वान किया था. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान रांची पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है. इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं, जबकि दर्जनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. छात्रों पर हुई इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल रांची बंद का आह्वान किया गया है.
यह भी पढ़ें: मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपकी मांगों पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होगी