झारखंड SIR: गणना चरण हुआ पूरा, 43 लाख से ज्यादा नाम फिलहाल बाहर, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

Dipali Kumari

र्वाचन आयोग के अनुसार, 2,20,94,859 मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कर दिया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना चरण कल 29 जुलाई को पूरा हो गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 2,20,94,859 मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कर दिया है. इन सभी के नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे.

करीब 44 हजार मतदाताओं का नाम एएसडीडी सूची में

वहीं, 43,68,377 मतदाताओं के नाम एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट) सूची में रखे गए हैं, इसलिए उनका नाम फिलहाल प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होगा. हालांकि, यदि किसी व्यक्ति का नाम गलती से एएसडीडी सूची में आ गया है, तो वह 5 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दावा-आपत्ति दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज जमा करके अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का अनुरोध कर सकता है.

5 अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाना है. इसी दिन एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी. उक्त दोनों सूचियों को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सॉफ्ट कॉपी एवं सभी मतदान केंद्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 को हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी.

7,63,930 मतदाता मृत, 14,55,733 मतदाता गायब 

गणना चरण के दौरान 7,63,930 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई, जिनकी मौत हो चुकी है. वहीं, 14,55,733 मतदाता ऐसे हैं जिनका पता नहीं लगाया जा सका. ये लगातार अनुपस्थित रहे तथा इन्होंने बीएलओ से भी कोई संपर्क नहीं किया. यह संख्या कुल मतदाताओं का 5.5 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें: देवघर: सावन के पहले दिन बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़