नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे पर्यावरणविद् डॉ. कौशल, 'प्राइड ऑफ एशिया अचीवर समिट अवार्ड' से हुए सम्मानित

Pramod Kumar

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित सम्मेलन में लिया था भाग<br/>

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय कार्य कर रहे पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल पांच दिवसीय नेपाल दौरे से स्वदेश लौट आए. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. नेपाल में उन्हें प्रतिष्ठित 'प्राइड ऑफ एशिया अचीवर समिट अवार्ड' से सम्मानित किया गया. यह उनके जीवन का 85वां सम्मान है, जिनमें 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं.

डॉ. कौशल अपनी धर्मपत्नी डाली मुखिया पूनम जायसवाल तथा पुत्र एवं छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल के साथ नेपाल दौरे पर थे. स्वदेश लौटने पर पटना, औरंगाबाद, चेगौना  सहित उनके गृह क्षेत्र में सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया.

नेपाल के पोखरा तथा काठमांडू स्थित हेरिटेज गार्डन, ललितपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों देशों के राष्ट्रगान, कन्या पूजन, पर्यावरण धर्म की प्रार्थना तथा

यह भी पढ़ें: एक विक्षिप्त ने सिविल कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों को काफी परेशान किया, नियंत्रित करने में करनी पड़ी काफी मशक्कत