उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक: आरोपी विवेक कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 अगस्त को होगी सुनवाई

Ark Sahuliyar

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई होगी.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई होगी. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में केस आइयो को केस डायरी पेश करना है. 18 जुलाई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगाई है. कथित पेपर लीक का मामला 11 अप्रैल 2026 का है. तमाड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन  पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला, जहां अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंची, लोग इधर-उधर भागने लगे. लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 लोगों को धर-दबोचा था. जिसमें अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी शामिल थे. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल थे. इसके बाद भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गैंग के एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके उत्तर रटाया जा रहा था. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार, मामले पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई