उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा  पेपर लीक मामले को लेकर जेल में बंद 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज (29 मई) सुनवाई हुई. यह सुनवाई अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में हुई. सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने बहस के लिए कोर्ट से समय मांगा हैं. याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी. पिछली सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने कोर्ट में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और केस डायरी पेश की थी. आरोपी आशीष कुमार, विकास कुमार और योगेश प्रसाद हैं. अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह के एजेंट मामले में 150 से अधिक आरोपी अभ्यर्थियों को जमानत मिल चुकी हैं.

इन 166 आरोपियों को तमाड़ के रड़गांव पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी इसमे शामिल थे. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल हैं. गैंग के एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके उतर रटाया जा रहा था. तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को जमा किया गया था. 

पुलिस की टीम को 11 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्ध निर्मित स्थान पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है, जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला, जहां अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंची लोग इधर उधर भागने लगे लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 को धर दबोचा था. जिसके बाद पुलिस ने कई और आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया था. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. 

यह भी पढ़े: भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, चैनपुर पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिवार को मिला