राजेश कुमार/न्यूज़11 भारत
बोकारो थर्मल/डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बोकारो थर्मल में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के द्वारा राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है. जिसमें धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चतरा के उमा शंकर साव, पलामू के बिरजु प्रसाद यादव, गिरिडीह के कामेश्वर प्रसाद साव, देवघर के शिबू रवानी, साहिबगंज के सुनील साह, गोड्डा के दिनबंधु मंडल को जिला अध्यक्ष तथा चतरा के सरयु राणा, गढ़वा के राम भजन गुप्ता, जमशेदपुर के मनोज गुप्ता, जामताड़ा के राम प्रसाद सिंह, बोकारो के रवि कुमार गुप्ता, गढ़वा के अम्बिका चौधरी, देवघर के रामप्रसाद मंडल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है. प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने यह भी बताया कि पूर्व और आज के घोषित सभी पदाधिकारियों को आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव की गरीमामय उपस्थिति में मनोनयन पत्र निर्गत किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार या संस्था से बड़ा है: रघुवर दास