न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: एक समय कोयलांचल में आतंक और दबदबे का पर्याय रहा गैंगस्टर फहीम खान आज राज्य सरकार से रिहाई की अपील करता नजर आ रहा है. फहीम खान ने भावुक होकर कहा कि क्या जिंदगी भर अपराधी ही रहूंगा? अदालत ने छोड़ा, सरकार क्यों रोक रही?
इलाज के सिलसिले में रांची स्थित रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग लाए गए फहीम खान ने कहा कि उनके भी परिवार और बच्चे हैं और अब उसे जेल से बाहर आने का अवसर मिलना चाहिए. उसने कहा कि सरकार खुद को अदालत से बड़ा न समझे.
फहीम खान ने कहा कि उनकी उम्र अब ऐसी नहीं रह गई है कि वह दोबारा अपराध की दुनिया में लौटें. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी रंगदारी के लिए अपराध नहीं किया, बल्कि अपने माता-पिता के हत्यारों से बदला लेने की भावना में कदम उठाए थे. कभी जिस फहीम खान के नाम से कोयलांचल के लोग खौफ खाते थे और माफी मांगते थे, वही फहीम आज खुद रहम और आजादी की गुहार लगा रहा है. उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर अपने मामले पर विचार करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें- पिठौरिया में हुए फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी अफसर अंसारी ने किया सरेंडर, 03 दिनों की पुलिस रिमांड