न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: चचेरी बहु के साथ दुष्कर्म करने के दोषी ससुर एतवा केरकेट्टा को कोर्ट ने 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर 1 साल का अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने सजा सुनाई. मामले की सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी एतवा केरकेट्टा को बीते बुधवार को दोषी ठहराया था. मामला साल 2021 का मांडर थाना क्षेत्र का है. 25 जून 2021 को पीड़िता अपने 3 बच्चों के साथ घर में सो रही थी. तभी रिश्ते में चाचा ससुर एतवा केरकेट्टा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और गिरफ्तारी के डर से आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था. कुछ दिन बाद आरोपी घर आया, जिसकी सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
यह भी पढ़ें- के.के. पॉलिटेक्निक - उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ED की दबिश, आरोपी पंकज चौहान फरार