पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के पतागांई गांव में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया. इस अवसर पर सुबह 8 बजे गांव की मस्जिद में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश, समाज और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी. पर्व को लेकर सुबह से ही गांव में उत्साह का माहौल देखा गया. बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग नए परिधानों में नजर आए. नमाज के उपरांत लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की तथा जरूरतमंदों के बीच मांस का वितरण कर सामाजिक सद्भाव और सहयोग का संदेश दिया.
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा. बकरीद के अवसर पर गांव में भाईचारे और सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली. इस मौके पर नदीम भंडारी जावेद खान जमशेद खान साबिद मीर, जमशेद खान, गुलशेर खान, सुनामुल खान, आलम खान, खलील खान, जलील खान, असलम खान, रमजान खान, असीर खान, बसीर खान, तौहीद खान, राजू भंडारी, पप्पू भंडारी, आरिफ खान, मोसिम खान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़े: "आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है.." चर्च निर्माण को लेकर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने उठाए सवाल