&quotअहंकार में डूबे अधिकारी, न फोन उठाते, न पत्र का जवाब देते हैं&quot, वित्त मंत्री ने कैबिनेट सचिव को लिखा पत्र

News11 Bharat

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी अधिकारीयों के रवैये पर नाराजगी जताई है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अब कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर सरकारी अधिकारियों के जवाब नहीं देने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा अधिकारी अहंकार से भरे हुए हैं, न तो पत्रों का जवाब देते हैं और न फोन उठाते हैं. इतना ही नहीं अगर बात हो तो सही से जवाब तक नहीं देते हैं. 

उन्होंने 18 जुलाई को लिखे पत्र में कहा है कि पूर्व में 18 जनवरी 2021 और 28 जून 2021 को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए थे. इसके बावजूद, सरकारी अधिकारी कई बार जनप्रतिनिधियों की सूचनाओं का समय पर पालन नहीं करते हैं. उन्होंने अपने पत्र में 'परिपत्र संग्रह पुस्तिका' का भी हवाला दिया है.

बताते चलें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कुछ समय पहले अपनी सुरक्षा को बढ़ाने के विषय पर राज्य के वरीय अधिकारियों पर पत्र लिखा था, लेकिन उन्हें काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. इस बात से नाराज मंत्री ने अपनी सुरक्षा भी वापस कर दी थी. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक सपरिवार पहुंचे हिरनी फॉल