न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में राजधानी रांची के नगड़ी थाना में अलीम अंसारी नामक युवक के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. आरोप है की वीडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. मामले में भाजपा के नगड़ी मंडल अध्यक्ष रितेश राज की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार