न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रातू रोड इलाके में स्थित 'हिचकी ठेला' नामक दुकान में शुक्रवार के तड़के सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं.
यह भी पढ़े: TMC के 127 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, 181 FIR दर्ज... चुनावी नतीजों के बाद तृणमूल में मची भगदड़